फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मौसम में परिवर्तन, सुबह के समय छा रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बदलते मौसम और वाहनों की ज्यादा आवाजाही से प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम बदलने से सुबह व शाम को मौसम धुंधला होने लगा है। इसके साथ ही धूल उड़ने से भी दिक्कत आ रही है। रविवार शाम को एक्यूआई 175 रिकॉर्ड किया गया। दिवाली के दौरान पटाखों के कारण यह एक्यूआई लगातार बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। डॉक्टरों ने भी दिवाली के दिनों और बदलते मौसम को देखते हुए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सजग रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

पटाखों का धुंआ सीधा फेफड़ों पर करता है असर : जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता गर्ग ने बताया कि दिवाली के दिनों में हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है। जिन लोगों को अस्थमा के कारण सांस की दिक्कत है, उन लोगों को इन दिनों में खास ख्याल रखने की जरूरत है। वह मुंह पर मास्क बांधकर रखें या रूमाल भी बांध सकते हैं। अक्तूबर माह में मौसम में भी बदलाव हो रहा है। इस वजह से भी बीमारियां बढ़ने के आसार रहते हैं। दिवाली के दिनों में पटाखों का धुंआ सीधा फेफड़ों पर असर करता है, इसलिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों को भी ख्याल रखना चाहिए। बुजुर्गों को अभी कुछ दिन शाम की सैर करने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें