अंबाला। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शहीदी जोड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है जोकि 24 से 31 दिसंबर तक चलेगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 4501/04502 अंबाला कैंट-नंगल डैम- अंबाला कैंट का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा।