संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। साहा-कालपी मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के बीच अंबाला डिपो की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एमएम यूनिवर्सिटी के दो विद्यार्थियों में से एक घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 9 बजे उस समय हुआ जब एमएम यूनिवर्सिटी के छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर कोहरा काफी अधिक था और दृश्यता कम थी। इसी दौरान अंबाला डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। गलत दिशा में ओवरटेक करने के चक्कर में बस सामने से आ रही छात्रों की कार से जा टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई। एक दिन पहले भी एक प्राइवेट बस ने साहा चौक पर खड़ी पांच कारों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार चालकों का काफी नुकसान हुआ था।