अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सौगात दी है। उत्तर रेलवे द्वारा चंडीगढ़ और पटना जंक्शन के बीच एक नई आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 04510/04509 चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों के सफर को सुगम बनाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04510 चंडीगढ़ से 6 नवंबर को रवाना होगी। वहीं 04509 पटना से 7 नवंबर को चलेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन रात 10 बजे प्रस्थान करके अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए अगले दिन रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पटना से ट्रेन रात 11:15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए वापसी की यात्रा तय करेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं। इनमें एसी फर्स्ट, एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर और एसएलआर कोच शामिल हैं। संवाद