फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य जांच को विशेष क्लीनिक राहत भरा कदम

विज्ञापन
पूनम खुराना।
विज्ञापन
बजट में हर जिला और उप-मंडल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक खोलने का निर्णय सराहनीय है। पूनम खुराना ने बताया कि अक्सर महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण सेहत को नजरअंदाज कर देती है। अब समर्पित क्लीनिक होने से स्वास्थ्य जांच आसान हो जाएगी। साथ ही, अगले बजट से विभागों के फंड में महिलाओं के लिए अलग से हिस्सा आरक्षित करने का फैसला यह दर्शाता है कि सरकार हमारे विकास के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन

-पूनम खुराना

बेटियों के टीकाकरण से सुरक्षित होगा भविष्य
राज्य सरकार ने 14 से 15 वर्ष की 3 लाख बेटियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाने का जो प्रस्ताव रखा है, वह एक दूरदर्शी कदम है। एक मां के तौर पर मुझे खुशी है कि सरकार हमारी बेटियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए आगे आई है। यह न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा देगा, बल्कि गरीब परिवारों पर पड़ने वाले इलाज के आर्थिक बोझ को भी कम करेगा।
- प्रियंका

जेंडर आधारित बजट से बढ़ेंगे अवसर
इस बजट की सबसे बड़ी खूबी जेंडर बेस्ड बजट की घोषणा है। जब हर सरकारी विभाग अपने कुल आवंटन का एक निश्चित हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करेगा, तो इससे शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके अलावा, हरियाणा एआई मिशन के तहत एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना में भी युवतियों को आधुनिक नौकरियों के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलम ठुकराल

पूनम खुराना।

पूनम खुराना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें