फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे परिसर में लगेंगे स्पीकर, मिलेगी ट्रेनों सहित सुविधाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र (सहयोग) पर भीड़भाड़ कम करने के मकसद से अंबाला मंडल ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत जहां रेलवे परिसर में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, वहीं रेलवे परिसर में विशेष खंभे लगाए जाएंगे जोकि स्पीकर से लैस होंगे। इनके माध्यम से यात्रियों के ट्रेनों के संचालन की जानकारी पल-पल दी जाएगी ताकि उन्हें ट्रेनों की जानकारी हासिल करने के लिए बार-बार पूछताछ केंद्र पर न आना पड़े। इस सुविधा के प्राथमिक चरण में तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत रेलवे परिसर में कुछ ऐसी जगह को चिह्नित किया गया है, जहां दिन हो या फिर रात हमेशा यात्रियों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

आधुनिक साउंड सुविधा से लैस इन स्पीकरों का सीधा संपर्क रेलवे के क्रिस सिस्टम से होगा जैसे ही पूछताछ पर किसी भी ट्रेन की जानकारी दी जाएगी तो वो इन स्पीकरों के माध्यम से रेलवे परिसर में बैठे यात्रियों तक भी पहुंचेगी। इसके अलावा यूटीएस काउंटर के नजदीक जिस प्रकार एक एलईडी लगाई गई है जोकि सभी यात्रियों को आसानी से नजर आती है। ऐसी ही दो एलईडी रेलवे परिसर के उन दो स्थानों पर भी लगाई जाएगी,जहां से अधिकांश यात्री आवागमन करते हैं। इसमें एस्कलेटर और आरक्षण केंद्र के पास एलईडी लगाने की योजना है। इसके अलावा यूटीएस काउंटर जीआरपी बूथ के पास स्पीकर लगाया जाएगा। इसी प्रकार पुराने एटीएम बूथ के पास, कार पार्किंग के बाहर दीवार के साथ और रेलवे कोर्ट के नजदीक स्पीकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा आरपीएफ पोस्ट और आरक्षण केंद्र के पास भी स्पीकर लगाने की योजना है ताकि ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को मिलती रहे।

रेलवे परिसर में अधिकांश यात्री ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहते हैं और उन्हें बार-बार सहयोग केंद्र पर जाना पड़ता है। उनकी इस परेशानी को देखते हुए रेलवे परिसर में एलईडी स्क्रीन सहित स्पीकर लगाने की योजना है ताकि यात्रियों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन कुमार,वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, नप सदर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें