फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा तस्करों सहित वाहन चोरों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी रेलवे ने बनाई विशेष टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नशा तस्करों सहित वाहन चोराें पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे ने एक विशेष टीम का गठन किया है और इसका नाम एनडीपीएस व एवीटी टीम रखा है। इस टीम में उन कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पहले भी ऐसे मामलों को सुलझाने में मदद की है। इस विशेष टीम के लिए एसपी कार्यालय में ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है ताकि अगर कहीं से कोई भी शिकायत या सूचना आती है तो तुरंत टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके।

हरियाणा के स्टेशनों पर देगी दबिश
एसपी रेलवे द्वारा गठित टीम में पूरे हरियाणा की जीआरपी थाने व चौकियों से कर्मचारियों को शामिल किया गया है। यह टीम कभी भी, किसी भी रेलवे स्टेशन पर जाकर जांच करने में सक्षम होगी। इसके अलावा टीम विभागीय कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी नजर रखेगी कि वो किसी मामले में संलिप्त तो नहीं हैं। टीम एसपी को सीधा रिपोर्ट करेगी। वहीं मामला सुलझाने और नशा तस्करों सहित वाहन चोरों को पकड़ने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप निरीक्षक राजकुमार को कमान
एनडीपीएस और एवीटी सेल की कमान अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में तैनात उप निरीक्षक राजकुमार को सौंपी गई है। उन्हें टीम का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह, प्रदीप व मंजीत, मुख्य सिपाही ओमबीर, कुलदीप व शिव कुमार, ईएचसी दीपक व सिपाही गौरव, दीपक, ध्रुव और विक्रम की तैनाती की गई है। इस टीम में अंबाला के अलावा चंडीगढ़, सोनीपत, करनाल, पानीपत व कुरुक्षेत्र से जीआरपी कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें