फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों सहित पत्नी के मायके जाने से परेशान था सोनू

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमरे में फंदे पर लटका मिला था था, सहारनपुर से भाई के आने के बाद हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

फॉलोअप
तरावड़ी। ओम कॉलोनी में श्रमिक सोनू की आत्महत्या के मामले में प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद के बाद उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद सोनू करीब 15 दिनों से घर में अकेले रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से परेशान थे। इस कारण उन्होंने जान दी।
बुधवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद वीरवार को सहारनपुर से उसके भाई नकुड़ के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया गया और शव सौंप दिया गया। भाई शव को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश स्थित गांव ले गया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनू का पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। वह शराब का भी सेवन करता था। घरेलू विवाद के बाद पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद सोनू अकेला रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 10 बजे सोनू ओम कॉलोनी स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला था। वह उस समय घर में अकेला था। सूचना मिलने पर तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज करनाल के शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें