फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकान छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे बेटे-बहू

Fri, 03 Jul 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
परमानंद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सात शिकायतें आईं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक गर्ग ने लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू पर जायदाद हड़पने की शिकायत रखी हैं। अन्य शिकायतें पेंशन, पेड़ गिरने व अन्य समस्याओं से संबंधित थीं। अंबाला सिटी निवासी कैलाश कौर ने उपायुक्त कार्यालय के नाम शिकायत सौंपी। उन्होंने अपने बेटे राकेश कुमार और बहू पूनम पर जायदाद हड़पने और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उनके हिस्से के मकान और आटा चक्की की जमीन पर बेटे-बहू ने जबरन कब्जा कर लिया है।
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पुलिस चौकी नंबर चार में दबाव बनाकर उनसे एक कागज पर लिखवा लिया गया। इसके तहत उन्हें और उनके बीमार बेटे रमेश कुमार को 18 लाख रुपये देकर मकान और दुकान छोड़ने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने अपनी जान और जायदाद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पेड़ गिरने से हो सकती है परेशानी : शिविर में एक अन्य शिकायत सेक्टर-नौ से आई। कृष्ण चन्द ने बताया कि मकान नंबर 1311 और 1312 के पास एक पुराना और भारी पेड़ है। यह पेड़ आंधी और भारी वर्षा में घरों की ओर झुक जाता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने इस खतरनाक पेड़ को जल्द कटवाने की मांग की है। अधिकारियों ने दोनों मामलों में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद

परमानंद

परमानंद

परमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें