फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिता को चाकू का आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मामूली कहासुनी में छावनी के 12 क्रॉस रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में पिता मामराज को चाकू मारने के आरोपी पुत्र प्रीत को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत के आदेश पर में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आरोपी पुत्र प्रीत ने बताया कि पिता के शराब पीने के बाद ही बहस हो जाती थी। अनजाने में चाकू लग गया। 12 क्रॉस रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी रीना की शिकायत पर उसके बेटे प्रीत पर मामला दर्ज हुआ था। रीना ने बताया था कि वह घरेलू कार्य करती है। उसके पति 17 सितंबर को शराब के नशे में थे। इतने में बेटा प्रीत आ गया और पति की आपस में ही बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान बेटे प्रीत ने पति तो चाकू मार दिया। बचाव करते हुए पति ने भी बेटे के सिर पर ईंट से हमला कर दिया और वह बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने आकर पति व बेटे को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां से उसने पति पीजीआई और फिरआदेश अस्पताल मोहड़ी में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें