फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान : असीम गोयल

विज्ञापन
अंबाला शहर में विधायक असीम गोयल अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
विधायक असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को प्रेम नगर स्थित अपने निवास स्थान पर जन सुनवाई कार्यक्रम में शहरी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना उनका दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है, तो उन्हें अवगत करवाना सुनिश्चित करें। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान सौंडा से आए लोगों ने पानी निकासी के लिए नाले के निर्माण के लिए लिखित में प्रार्थना पत्र दिया। लोगों ने समस्या का निदान करने के बारे में विधायक से अनुरोध किया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं व विकास कार्यों के बारे में विधायक को अवगत करवाया।
विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। विकास कार्यों से संबंधित जो कार्य हैं, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करवाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मेयर रमेश मल, पार्षद हितेष जैन, सुरेंद्र ढींगरा, बाबा खेम चंद, अमरजीत सारंगपुर, संजीव गोयल टोनी, चन्द्रमोहन फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें