फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी में लगाएं जाएंगे सोलर पैनल और ई-चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
अंबाला कैंट के सेन्य क्षेत्र में ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। बोर्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड (छावनी परिषद) क्षेत्र को अब पूरी तरह से पर्यावरण संरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। योजना के लिए नियुक्त की गई निजी एजेंसी ने पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है। सर्वे के दौरान बोर्ड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ई-चार्जिंग प्वाइंट्स और सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए स्थानों को चिह्नित किया गया है।
एजेंसी ने इस पूरे प्रोजेक्ट की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तैयार कर कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन को सौंप दी है। प्राथमिक चरण इस परियोजना के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे न केवल छावनी क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आएगी।
विज्ञापन

प्रशासन को रिपोर्ट मिलने के बाद अब इसे कैंटोनमेंट बोर्ड की आगामी बैठक में रखा जाएगा। बैठक में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी और सदस्य इस रिपोर्ट के हर पहलू, चिह्नित स्थानों की उपयोगिता और बजट पर विस्तार से चर्चा करेंगे। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया या वर्क ऑर्डर से संबंधित एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद
छावनी क्षेत्र में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में चार्जिंग प्वाइंट्स की कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, बोर्ड की सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थलों पर सोलर पैनल लगने से बिजली की खपत कम होगी और राजस्व की भी बचत होगी।
विज्ञापन



एजेंसी ने सर्वे कर लिया है। जल्द ही परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए बोर्ड बैठक में विस्तार से मंत्रणा की जाएगी, ताकि लोगों सहित वाहन चालकों को सुविधा मिल सके। वहीं राजस्व की बचत और पर्यावरण संरक्षित हो सके।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें