फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक को टक्कर मार घसीटता ले गया कार चालक, अस्पताल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौरा गांव के पास तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी। चालक बाइक को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक सवार एमएम अस्पताल मुलाना के कर्मचारी अजय सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
मुलाना थाना सहायक उप-निरीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार, धनौरी गांव निवासी अभय सिंह उर्फ अंकित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बड़ा भाई अजय सिंह करीब 15 साल से एमएम अस्पताल मुलाना में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। वह रोजाना की तरह अपनी बाइक पर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन

11 नवंबर की शाम करीब 5:45 बजे अजय सिंह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर धनौरी लौट रहे थे। जब वह रक्बा धनौरा गांव स्थित होटल रॉयल प्लाजा के सामने मेन रोड पर मुड़े, तो दौसड़का की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार के चालक ने अपनी कार को अत्यधिक तेज गति और गफलत-लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी।
-
ग्रामीण के अस्पताल लेकर पहुंचते ही तोड़ा दम
सहायक उप-निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सिंह बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार चालक उन्हें बाइक सहित कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। इससे कार का अगला टायर भी फट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायल अजय सिंह को तुरंत इलाज के लिए एमएम अस्पताल, मुलाना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-
सूचना मिलने पर टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजय सिंह के भाई अभय सिंह के बयान के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाना और मृत्यु कारित करने की धारा 106 और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की तलाश जारी है।
- सहायक उप-निरीक्षक मुकेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें