न्यू प्रीत नगर कालोनी के पास टूटा टांगरी नदी का अस्थाई बांध का हिस्सा। संवाद
अंबाला। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण बुधवार को टांगरी नदी में करीब 15 हजार क्यूसेक पानी आया, जिसके कारण लोगों की बेचैनी बढ़ गई। इस दौरान टांगरी नदी ओवर फ्लोर होकर बहने लगी। प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थाई बांध की मिट्टी बहने से न्यू प्रीत नगर की गली में टांगरी नदी का पानी आ गया, जिसके कारण स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ गई। लोगों का कहना था कि दो वर्ष पहले आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान को वह भूल नहीं पाए और अब दोबारा से गली में पानी आ रहा है। गली में पानी आता देख कई लोगों ने घर में रखे सामान को छत पर रख लिया है तो कई सामान दूसरी जगह ले जाने की सोच रहे हैं।
अस्थायी बांध की बह गई मिट्टी
न्यू प्रीत नगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर को अचानक टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण अस्थाई बांध की मिट्टी बह गई और पानी गली में आ रहा है।
नाली के रास्ते गली में आ रहा पानी
न्यू प्रीत नगर निवासी पल्लवी ने बताया कि पहाडों में हो रही बारिश के कारण दो दिन से टांगरी नदी में पानी आ रहा है, लेकिन आज पानी ज्यादा आने मिट्टी के बांध का एक हिस्सा टूट गया है, जिसके कारण पानी नाली के रास्ते गली में आ रहा है। इस पानी को देखने प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नहीं आया है।
घर की छत पर रखा सामान
सरिता देवी ने बताया कि वह न्यू प्रीत नगर काॅलाेनी में किराये पर रहती है उनका घर टांगरी नदी के सबसे नजदीक है। टांगरी नदी में अगर थोड़ा सा पानी आ जाए तो परेशानी हो जाती है लेकिन अब तो टांगरी नदी भरकर चल रही है। इसलिए हमने अपने घर का सामान छत पर रख लिया है।