अंबाला। नौकरी का फार्म भरने जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर नकदी छीनने और एटीएम का पासवर्ड पता कर चार हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घायल को इलाज के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दीना की मंडी वासी पवन कुमार का आरोप है कि वह नौकरी का फार्म भरने के लिए जा रहा था। इस दौरान नारायणगढ़ मोड़ शहर में चार-पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने चाकू से प्रहार कर उसका मोबाइल छीना और जेब से नकदी निकालने के साथ एटीएम छीन कर उसका पासवर्ड लिया और चार हजार रुपये निकाल लिये। वहीं अंबाला कैंट के होली रेडिमर चर्च के पास एक दंपती से भी कुछ युवकों ने देररात को नकदी छीन ली। पुलिस ने इस मामले में राम किशन कॉलोनी वासी सुखविंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है।