फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में मच्छरदानी लगाकर परिवार संग सो रहे छह वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साहा के निकट दुबली गांव के खेतों में मच्छरदानी लगाकर परिवार संग सो रहे छह वर्षीय बच्चे को सांप ने डंस लिया। सुबह पांच बजे अचानक बच्चा रोते हुए उठा। सांप के डसने का पता चलने पर परिवार के लोग आनन-फानन में उसे खेत मालिक की सहायता से अस्पताल लाने की बजाय झाड़ा लगवाने ले गए। जैसे ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे छावनी नागरिक अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद छह वर्षीय पवन को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के रहने वाले अंनदिऋषिदेव ने बताया कि दो माह पहले ही उनका पोता पवन उनके पास अंबाला आया था। वह खेतों में काम करते हैं। रोजाना की तरह खुली हवा के बीच खेतों में ही चादर व मच्छरदानी लगाकर सो गए थे। पोता पवन बीच में सो रहा था। सांप काटने के बाद पैर पर रस्सी बांधी थी। इसके बाद झाड़ा लगवाने ले गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें