फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर ने बोला ओस भरी घास पर चलने से तेज होगी निगाहें, सैर करने लगा तो सांप ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्माईलाबाद के गांव हरीगढ़ के जमींदार करनैल सिंह सेहत की जांच के लिए डाक्टर के पास पहुंचे तो सलाह मिली कि वह रोजाना सुबह-सुबह ओस भरी घास पर सैर करेगा तो उसे कभी चश्मा नहीं लगाना पड़ेगा। डाक्टर की यह सलाह मानकर जब वह बुधवार सुबह अपने खेत की पगडंडी पर सैर करने लगा तो सांप ने डस दिया। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उसे शहर नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाए। उपचार के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनैल सिंह खेतीबाड़ी के अलावा हलवाई का काम भी करता है। सुबह करीब छह बजे जब वह सैर कर रहा था उसे पीले सांप ने काट लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, सांप घास में गायब हो गया।
करनैल सिंह ने बताया कि वह रोजाना सैर करता है। एक डाक्टर ने उसे सलाह दी थी कि ओस भरी घास पर नंगे पांव चलने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। यदि कम हो तो बढ़ जाती है। सुबह भी वह सैर करने गया था। खेतों में जीरी लगी थी। इसलिए वह पगडंडी पर चल रहा था। उसी दौरान साइड से आए सांप ने काट लिया। करनैल के अनुसार पहले उसे घबराहट हुई थी लेकिन इलाज के बाद वह बेहतर महसूस कर रहा है। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय के अनुसार करनैल को सांप ने काटा है। उसे आवश्यक ट्रीटमेंट दिया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें