फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट छापने वाले मुख्य आरोपी के घर से मशीन और 10 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। दस हजार रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़े गए मुख्य आरोपी की निशानदेही पर सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ जाली नोट बनाने वाली मशीन भी जब्त कर ली है। रिमांड के दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। जाली नोटों का गोरखधंधा चला रहे मुख्य आरोपी यमुनानगर के भंभौली के रहने वाले रवि उर्फ रूबी के घर से मशीन कब्जे में ली गई है। इस मामले में 18 सिंतबर को सीआईए स्टाफ ने झाडूमाजरा मार्ग पर नाकेबंदी कर 200 रुपये के 50 जाली नोटों के साथ गोला के शुभम को काबू किया था। इसके बाद रिमांड के दौरान शुभम ने मुख्य आरोपी रवि की पोल खोली थी। तब रवि को काबू कर उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया। जाली नोटों की मशीन के साथ पुलिस ने 10 हजार 200 रुपये के नोट भी जब्त किए हैं। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी रवि ने बताया कि वो मशीन से सात लाख रुपये के नोट छाप चुका है। इनमें से सीआईए 10 हजार शुभम से व 10 हजार 200 रुपये के नोट रवि के घर से बरामद कर चुकी है। इसके अलावा बाकी के लगभग 6 लाख 80 हजार रुपये के जाली नोट बाजार में चला चुके हैं। सभी नोट 200 रुपये के बताए जा रहे है। सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ इंस्पेक्टर नरेन्द्र कादियान ने बताया कि रवि के अनुसार उसने सात लाख रुपये के जाली नोट छापे हैं। इनमें से 20 हजार 200 रुपये के जाली नोट बरामद किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें