फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 35 किलो गांजे के साथ प्लेटफाॅर्म 1-ए बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विजय गिरी, आरोपी। फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1-ए से 35 किलो 298 ग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर विजय गिरी निवासी जिला सिवान (बिहार) को काबू किया है।
जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि बिहार से ट्रेन के जरिए अंबाला पहुंचे एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मौजूद है और वह पंजाब जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत लुधियाना साइड में शेड के नीचे दबिश दी। वहां प्लास्टिक के लाल रंग के सूटकेस और दो कैरी बैग के साथ बैठे आरोपी विजय को तुरंत चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के आबकारी अधिकारी पवन कुमार को मौके पर बुलाया गया। राजपत्रित अधिकारी के सामने जब आरोपी के सूटकेस और दोनों कैरी बैग की तलाशी ली गई, तो उनके अंदर से खाकी टेप से लपेटे हुए कुल 14 बंडल बरामद हुए। कटर से बंडलों को काटकर जांच करने पर नमी युक्त गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 35.298 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)सी (कमर्शियल क्वांटिटी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी से नशीला पदार्थ, मोबाइल फोन और नकदी को कब्जे में ले लिया है। मामले की कार्रवाई और गहन जांच के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। - संजीव कुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें