फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लाल कुर्ती चौक और बस स्टैंड के पास लगेगा स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम

विज्ञापन
अंबाला छावनी में निर्मित वेलकम गेट। नप
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर ने शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए विभिन्न विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। कुल 10 प्रमुख परियोजनाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि और समय 6 जनवरी निर्धारित किया गया है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लाल कुर्ती चौक और बस स्टैंड के पास वाले रास्तों को एडवांस पुलिस कंट्रोल एप आधारित सिस्टम से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी सूची में निर्माण, मरम्मत और बागवानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल किए गए हैं।नगर परिषद द्वारा महापुरुषों के सम्मान में कार्य किया जाएगा। इसके तहत मोची मंडी में आंबेडकर चौक का निर्माण और ग्रेस होटल के सामने महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा (घोड़े पर सवार) की स्थापना की जाएगी। सड़क एवं बुनियादी ढांचा : गणेश विहार (वार्ड 18) की गली नंबर 5 में सड़क का पुनर्निर्माण और राम नगर (वार्ड 15) में पीवीसी पाइप लाइन बिछाने के लंबित कार्य को पूरा करवाया जाएगा। छावनी के गांधी मैदान में घास लगाने और बागवानी के कार्यों के साथ-साथ शहर के वेलकम एंट्री गेट की मरम्मत का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें