फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 7 करोड़ की हेरोइन तस्करी में छठा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित कालीपलटन पुल के पास से 21 मार्च 2025 को पकड़ी गई 7 करोड़ की हेरोइन तस्करी के मामले में छठे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बराड़ा के उगाला गांव निवासी संजय के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में संलिप्त अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया था कि आरोपी संजय कुमार भी इस मामले में संलिप्त है व मादक पदार्थ बेचने का कार्य करता था। सीआईए-1 की टीम ने 21 मार्च 2025 को कार में ड्राइवर सीट के नीचे से 1 किलोे ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की थी। आरोपी की पहचान जग्गी गार्डन निवासी हीरा के रूप में हुई थी। उसके बाद संलिप्त आरोपियों को पकड़ा था।
विज्ञापन


किन्नर से मारपीट का आरोपी काबू
अंबाला सिटी। किन्नर लतिका दास से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी असलम को भी काबू कर लिया है। सदर थाना पुलिस इस मामले में पहले किन्नर राजकुमारी को भी काबू कर चुकी है। इस गिरफ्तारी के बाद किन्नर लतिका दास ने वीडियो साझा कर पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के आरोप लगाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें