फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 वर्षीय बच्चे की जहरीले जीव के काटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद के गांव गोलपुरा में खेतों के निकट बने मकान में परिजनों के संग सो रहे 6 वर्षीय बच्चे श्री ओम की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। परिजन जब सुबह उठे तो बच्चे की आंख नीली व सूजन देखकर वे उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को पीजीआई रेफर करने लगे तो इस बीच ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस से जांच अधिकारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल किस जीव ने काटा इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मुलाजिम संदीप ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजन मूलरूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। एक साल पहले ही वह खेती बाड़ी करने के लिए शाहाबाद के गोलपुरा गांव में आए थे। वे अपने पांच बच्चों व पत्नी के संग सो रहा था कि अचानक बच्चे को ही किसी संदिग्ध जीव ने काट लिया था।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें