फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रामीण खेल सेंटरों के लिए छह चौकीदार होंगे तैनात

विज्ञापन
साहा के राजीव गांधी खेल मैदान में चल रहा काम: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बनाए गए खेल सेंटरों की अब सूरत बदलने की तैयारी है। लंबे समय से रात के समय चौकीदार नहीं होने के कारण बदहाल हो रहे जिले के छह उपमंडल स्तरीय खेल मैदानों की सुरक्षा के लिए विभाग ने छह नए चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है।
करीब 10 वर्षों से इन खेल परिसरों में केवल दिन के समय ही चौकीदार तैनात हैं। रात के समय सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण कई बार असामाजिक तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाया गया और सामान चोरी होने की घटनाएं भी सामने आईं। अब विभाग की योजना है कि रात के समय भी इन मैदानों की निगरानी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये से खेल परिसरों का हो रहा कायाकल्प : जिले में छह राजीव गांधी खेल परिसर बिचपड़ी, लाहा, साहा, सरकपुर, खतौली और मोहड़ा में स्थित हैं। इन खेल मैदानों की हालत सुधारने के लिए खेल विभाग करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इनका कायाकल्प करवा रहा है।
इस राशि से मैदानों के सुधार के साथ-साथ इंडोर बिल्डिंग की मरम्मत, सुविधाओं में सुधार और स्टेडियम के मुख्य द्वार को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिले और खेल परिसरों की स्थिति दोबारा खराब न हो। रात की सुरक्षा के लिए लंबे समय से कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


मुख्यालय के निर्देश पर रात के समय चौकीदारों की नियुक्ति की फाइल आगे बढ़ा दी गई है। राजीव गांधी खेल मैदानों को नया रूप दिया जा रहा है। जैसे ही मुख्यालय से पदों की मंजूरी मिलती है, तुरंत चौकीदारों की तैनाती कर दी जाएगी ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा हो सके। -रामस्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें