अंबाला। झांसी रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते रेलवे ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली और लंबी दूरी की ट्रेनों को आगामी कुछ दिनों के लिए रद्द करने का फैसला किया है। इसमें साईं भक्तों की ट्रेन भी शामिल है।
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-जम्मूतवी 22,23,26 और 29 सितंबर को रद रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12550 जम्मूतवी-दुर्ग 14, 21 और 28 को, 22456 कालका-साई नगर शिर्डी 14,17,21,24 व 28 को, 22455 साई नगर शिर्डी-कालका 16,19,23, 26 व 30 सितंबर को, 18237 कोरबा-अमृतसर 11 से 28 सितंबर तक, 18238 अमृतसर-कोरबा 13 से 30 सितंबर तक, 20847 दुर्ग-उधमपुर 13, 20 व 27 सितंबर को, 20848 उधमपुर-दुर्ग 14, 21 व 28 सितंबर को रद रहेगी। ट्रेनों के संबंध में जानकारी एसएमएस के माध्यम से कंफर्म टिकट यात्रियों को भेज दी गई है। अन्य यात्री रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 से जानकारी हासिल कर सकते हैं।