फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होटल मालिक के हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुराना के पास खेत में रविवार की सुबह मिले होटल मालिक के शव मामले में हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप रंधावा ने एसआईटी टीम में डीएसपी जोगिंद्र शर्मा सहित अंबाला सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशदीप और साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र वालिया और सीआईए-टू इंचार्ज को शामिल किया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहे नूरपुर निवासी 36 वर्षीय सुखचेन का शव दुराना के एक खेत में मिला था। सुखचेन दुराना में जीएफसी नाम से होटल चलाता था और वहीं से 26 मई को लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने 27 मई को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। फिर 28 मई की सुबह शव खेतों में मिला तो कमीज खून से सनी हुई थी और पैर चादर से बंधे हुए थे। इतना ही नहीं बाजू सहित चेहरे पर भी चोट के निशान थे। शरीर भी नीला पड़ा हुआ था। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से वीडियो ग्राफी के बीच पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही अंतिम संस्कार हुआ था। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर धारा-302 यानी हत्या व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें