फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बहनों में दिखा जोश, भाई को बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बांधने के लिए भीड़ होने के बावजूद बसों, ट्रेन में भी सफर करती नजर आई। सुबह तड़के से ही बसों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी और देररात तक बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक भीड़ रही।
विज्ञापन

कई बहनों को बसों में सफर करने की मशक्कत करनी पड़ी। दूर जगहों पर जाने वाली महिलाएं बसों का इंतजार करती दिखी। अंबाला से दिल्ली, सहारनपुर, चंडीगढ़ और पटियाला जाने के लिए भी काफी महिलाएं बस स्टैंड पर खड़ी मिली। यही नहीं बाजारों में भी रक्षाबंधन के लिए खूब रौनक रही। खासकर मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ जमा रही।
विदेशों में बैठे भाइयों को भी बहनों ने अपना प्यार भेजा। वीडियो कॉल के जरिए कई बहनों ने अपने भाईयों को राखी भी बांधी। वहीं, सड़कों पर भी रक्षाबंधन के कारण वाहनों की भीड़ रही। शहर में कालका चौक से लेकर नसीरपुर तक सड़कों पर वाहनों की भीड़ दिखी। इसी तरह बलदेव नगर क्षेत्र में भी काफी रौनक रही। इसी तरह छावनी के बस स्टैंड से लेकर महेश नगर चौक तक भी रक्षाबंधन के कारण वाहनों की संख्या ज्यादा रही। दिन में मौसम खराब होने के बाद भी महिलाएं रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपनी घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें