फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो बहनों से दुराचार

Sun, 29 Sep 2013 11:54 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में शादी का झांसा देकर दो नाबालिग छात्राओं से दुराचार का मामला सामने आया है। बीते 25 सितंबर से दोनों लड़कियां और दो युवक लापता थे।
विज्ञापन


आरोपी दोनों युवक इन लड़कियों को कैंट में छोड़कर फरार हो गए हैं। इन लड़कियों ने घर पहुंचकर सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद कैंट पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर है।
पुलिस को दी शिकायत पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह और उसकी बहन एक निजी स्कूल में पढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कैंट की एक मंडी के रहने वाले दो युवकों ने दोनों को शादी का झांसा दिया। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि पहले तो यह युवक उनको अमृतसर में लेकर गए, जहां पर कुछ दिन रहे। इसके बाद यह दोनों युवक उनको लेकर कुरुक्षेत्र की एक धर्मशाला में पहुंच गए।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इसी धर्मशाला में इन युवकों ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया और छावनी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों छात्राओं का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें