अंबाला। महेशनगर के बब्याल से एक बीस साल की युवती का अपहरण हो गया।
युवती अपने घर से बब्याल स्थित अपने मामा के घर रहने आई थी, मगर वहीं से वह संदिग्ध हालात में गायब हो गई। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का केस दर्जकर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मां किरण देवी ने बताया कि वह तोपखाना परेड में रहते हैं और उसकी बेटी अपने मामा सतप्रकाश निवासी बब्याल के घर रहने के लिए गई थी, लेकिन वहां से सूचना मिली की उसकी बेटी अचानक कई गायब हो गई।
बेटी को सभी जगह ढूंढा गया और सभी रिश्तेदारों में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कई भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मां की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। महेशनगर पुलिस का कहना है कि पुलिस की टीम युवती को ढूंढने गई हुई है।