फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहब, राशन कार्ड एक साल से बंद, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
छावनी के उपमंडल भवन में समाधान ​शिविर में ​शिकायत सुनते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
समाधान शिविर में आईं चार शिकायतें, जिनमें तीन राशन कार्ड कटने की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चार समस्याएं आईं जिनमें तीन समस्या राशन कार्ड कटने की आई, वहीं एक समस्या खानपुर गांव में घरों का पानी खेतों में जमा होने से खराब हो रही फसल को लेकर आई। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष ने इन समस्याओं को निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

घरों का पानी फसल कर रहा खराब
साहा के गांव खानपुर निवासी जयपाल ने बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। गांव खानपुर के घरों का पानी नालियों से होता हुआ उनके खेतों में गिर रहा है जिसके कारण उनकी फसल खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि छह महीने हो गए हैं उन्हें परेशान होते हुए व पहले भी समाधान शिविर में शिकायत दे चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। तोपखाना बाजार निवासी पिंकी ने बताया कि एक साल ने उनका राशन कार्ड बंद पड़ा है। जबकि परिवार में आय का एक ही साधन है,
विज्ञापन


बिना कारण कटा राशन कार्ड
छावनी के टुंडला स्थित कुम्हार माेहल्ला निवासी रिंपी ने बताया कि उनका राशन कार्ड कटे तीन महीने हो गए हैंं जबकि परिवार पहचान पत्र में राशन कार्ड कटने का कोई कारण नहीं हैं वह तीन महीने से परेशान हो रही हैं।

आठ महीने से परेशान
छावनी के बब्याल किस्मत नगर निवासी कविता ने बताया कि वह विधवा पेंशन के सहारे अपने घर का खर्चा चलाती हैं। उनका एक बेटा है जो 12वीं में पढ़ाई करता है। आठ महीने पहले उनके परिवार पहचान पत्र में अचानक आय बढ़ा दी गई जिसके कारण उनका राशन कार्ड कट गया जबकि घर में कमाई का साधन नहीं है।
विज्ञापन


आय का एक ही साधन
तोपखाना बाजार निवासी पिंकी ने बताया कि एक साल ने उनका राशन कार्ड बंद पड़ा है। जबकि परिवार में आय का एक ही साधन है, परिवार पहचान पत्र में उनकी आय एक लाख 80 हजार से कम है। इसके बाद भी राशन कार्ड बंद पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें