फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगला बंधुओं ने वापस ली अग्रिम जमानत याचिका, 7 दिनों में करेंगे आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित विकास और अमित सिंगला प्रकरण में वीरवार को नया मोड़ आ गया। सिंगला बंधुओं ने हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका को वापस ले लिया। सिंगला बंधुओं ने कोर्ट से अनुमति लेते हुए अंबाला में इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण की बात कही। सिंगला बंधुओं के वकील ने याचिका में कहा कि क्योंकि इस मामले में दो अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है और दोनों सिंगला भाइयों की ज्यादा नहीं है। इन पर अभी तक कोई क्रिमनल केस भी नहीं है। इसलिए अग्रिम जमानत याचिका वापस लेकर अंबाला में मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण कर रेगुलर जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। इसी अपील पर जस्टिस एचएस मदान की अदालत ने पुरानी याचिका को खारिज करते हुए 7 दिनों के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण के आदेश दिए। इसके बाद ही दोनों रेगुलर जमानत के लिए याचिका दायर कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 22 फरवरी की शाम को फूड एंड ड्रग्स विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर अमित ट्रेडर्स पर रेड की थी इसी दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से बहस हो गई थी। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, सरकारी गाड़ी को तोड़ने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद निचली अदालत में अग्रिम जमानत याचिका खारिज के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए दोबारा से मजबूत तथ्यों के साथ याचिका दायर करने का मौका सिंगला बंधुओं को दिया था, लेकिन अब सिंगला बंधुओं ने खुद ही अग्रिम जमानत की याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें