फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सदाबहार गाने सुनाकर गायकों ने वाहवाही बटोरी

Tue, 07 Oct 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला म्यूजिकल क्लब ने बैठक के बाद 12वें सीजन के कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब चेयरमैन डॉ नवीन गुलाटी ने बताया कि बैठक आयोजित करने का उद्देश्य, अक्तूबर-नवंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए योजना तैयार करना था।
विज्ञापन

बैठक के मेजबान परमजीत बतरा रहे। उन्होंने अंबाला म्यूजिकल क्लब की ओर से संगीत एवं कला के क्षेत्र किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की, उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में संगीत ही एक मात्र ऐसी दवा है जो रूह को सुकून देता है।
कार्यक्रम में जाने माने गायकों प्रधान संजीव भूटानी, राधिका ग्रोवर, नीति गोगिया, मनीष मल्होत्र, कमल भारद्वाज, एडवोकेट एच-एस-संधु, लक्की सिंह, परमजीत बतरा, डॉ. नवीन गुलाटी एवं सिम्मी माटा आदि गायकों ने भारतीय संगीत जगत के सदाबहार प्यार के नगमे सुनाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

इस दौरान मैं कभी कवि न बन जाऊं तेरे प्यार में ओ कविता, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे, आज मौसम बड़ा, चलते चलते मेरे ये गीत, बड़े अच्छे लगते हैं, मेरे सामने वाली खिड़की में, पल पल दिल के पास, ओ मेरी महबूबा, बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा सलामत रहे दोस्ताना हमारा इत्यादि गाने गाए और माहौल को रंगारंग बनाया।
क्लब के संरक्षक प्रेम महेंद्रु, प्रधान संजीव भूटानी एवं सचिव दीपिका मल्होत्रा सहित सभी सदस्यों ने परमजीत बतरा का कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद किया कार्यक्रम के अंत में डॉ. नवीन गुलाटी ने सभी का कार्यक्रम धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें