फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रजवाड़ी डिजाइन की चूड़ियां बनीं महिलाओं की पसंद

Tue, 07 Oct 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अक्तूबर माह शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। महिलाएं अब त्योहारी व शादी-विवाह के लिए खूब खरीददारी कर रही हैं। ग्राहकों की संख्या अच्छी होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। करवाचौथ की खरीदारी के लिए भी दुकानों पर काफी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा संख्या कपड़े और शृंगार का सामान बेचने वाली दुकानों पर है।
विज्ञापन

मनियारी बाजार में खास तरह की चूडियां भी महिलाओं को भा रही हैं। बाजार में पानी कलर की कांच चूड़ी और रजवाड़ी डिजाइन को महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही पोलकी, कुंदन कड़े, लटकन, कांच की चूड़ी और रजवाड़ी चूड़े की भी मांग बढ़ गई है।
शिमला, पंजाब व चंडीगढ़ से बाजार में पहुंच रहे ग्राहक : कपड़ा मार्केट की तर्ज पर शहर की मनियारी मार्केट में भी खूब रौनक हो रही है। न्यू दशमेश मार्केट में मास्टरजी चूड़ी वाले के संचालक अनिल अग्रवाल बताते हैं कि इस बार ज्यादातर पानी कलर की चूड़ी का रिवाइज चल रहा है। पानी कलर होने के कारण इनकी शेड रंगबिरंगी व अच्छी दिखती हैं। इसके साथ ही पोलकी, कुंदन कड़े, लटकन व कांच की चूड़ी भी खूब बिक रही है। रजवाड़ी चूड़े की भी काफी मांग है। पानी कलर के कंगन भी खूब बिक रहे हैं और जयपुरी चूड़ी भी महिलाएं खरीद रही हैं। पानी कलर की चूड़ी फिरोजाबाद, जयपुरी कांच के कड़े और राजकोट के रजवाड़ी डिजाइन भी बिक रहे हैं। अंबाला में हिमाचल प्रदेश के शिमला, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ दूसरे राज्यों से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें