फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेहला गांव पहुंचने पर सिमरन का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। सेहला गांव की सिमरन ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 17वां स्थान हासिल किया है। शनिवार को उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सिमरन ने कुल 675 में से 374.70 अंक प्राप्त किए। उनके पिता बलजीत सिंह किसान हैं और माता मोहिंदरजीत कौर गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई मानसिंह भारतीय सेना में कार्यरत है।
सिमरन ने नीलोखेड़ी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। उन्होंने वर्ष 2021 से पीएससी की तैयारी शुरू की थी और यह उनका चौथा प्रयास था। पिछले वर्ष वह पीएससी के साक्षात्कार तक पहुंची थीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया था। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, लेकिन उसमें उनका चयन नहीं हो सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें