फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख संगतों ने निकाला रोष मार्च

Sat, 24 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर नारायणगढ़ इलाके में भी हरियाणा की सिख संगत शुक्रवार को सड़कों पर उतरी। सिख संगतों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की और भी तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरदार गुरजेंट सिंह श्री गुरुद्वारा रात गढ़ साहिब नारायणगढ़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को बड़ी संख्या में सिख संगतों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला। इसके बाद सभी ने मेन बाजार से होते हुए सिख समुदाय ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री व राज्यपाल हरियाणा के नाम नायब तहसीलदार आत्माराम आहुजा को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने वालों को फांसी की सजा दी जाए।

प्रदर्शन में गुरदयाल सिंह, जितेंद्र सिंह अब्बदुला, भगत सिंह, सुखविंद्र सिंह, जीत सिंह, सरदार जरनैल सिंह, खुशविंद्र सिंह, चमन सिह, हरभजन सिंह, सुखपाल सिंह, जगीर सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें