गांव सीरसगढ़, खानअहमदपुर, धीन व साहा में सिख संगत ने पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के साथ हुई बेअदबी व सरदार कृष्ण सिंह और सरदार गुरजीत सिंह की शहीदी के रोष स्वरूप अंबाला जगाधरी मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सिखों ने काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण रूप से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया, जब कि लोगों ने इस बार दीवाली न मनाने का फैसला भी लिया।
मंगलवार सुबह ही क्षेत्र के गुरूद्वारा साहिब में सिख संगत इकठ्ठा होनी शुरु हो गई। सभी के हाथों में काले रंग के झंडे व मुंह पर वाहेगुरु का बोल था। इस रोष प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रही। गांव सिरसगढ़ स्थित दोसड़का चौकपर रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता दोसड़का गुरुद्वारा प्रधान जसबीर सिंह खालसा, गांव धीन में निरवैर खालसा दल के जत्थेदार गुरमीत सिंह व खानअहमदपुर गांव में गुरुग्रंथ साहिब सेवक जत्थे के मुख्य सेवादार परमजीत सिंह ने रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता की।
प्रतिनिधियों ने कहा कि पंजाब में रोष मार्च निकालने वाली सिख संगत पर पंजाब सरकार गोलियां बरसा रही है, जिसमें दो सिख शहीद हो चुके हैं मगर जिन लोगों ने यह घिनौनी हरकत की है उन्हें सरकार उन्हें छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को सिख संगत हले में नहीं लेगी, जबकि पंजाब सरकार असली दोषियों को पकड़े अन्यथा प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने इस बार दीवाली न मनाने की भी घोषणा की।