फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी यूनिट के बाहर पूर्व सैनिकों का हंगामा

Wed, 04 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तोपखाना चौकी क्षेत्र में एक फाइनेंसर द्वारा सैनिकों व पूर्व सैनिकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने के मामले में पूर्व सैनिकों ने आर्मी यूनिट के बाहर जमकर हंगामा किया। इन सभी का कहना है कि एक सुनियोजित तरीके से इस फाइनेंसर को भगाया गया, जिस में आर्मी अफसरों का भी हाथ है। उधर, इसी को लेकर तोपखाना चौकी पुलिस व पीड़ितों के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत में पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होने का आश्वासन दिया है।उल्लेखनीय है कि तोपखाना क्षेत्र में एक फाइनेंसर के पास सेना में कार्यरत सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने लाखों रुपये इनवेस्ट किए हुए थे। इतना ही नहीं इन लोगों ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों तक का पैसा उक्त फाइनेंसर के पास लगवाया था। यह फाइनेंसर इन सभी इनवेस्ट करने वालों को हर माह एक निश्चित राशि देता था। 
विज्ञापन

यह सब कुछ काफी समय से चल रहा था, जबकि उक्त फाइनेंसर के पास इन सभी का करीब 150 करोड़ रुपये जमा था। विगत दिनों यह फाइनेंसर अचानक लापता हो गया, जिसके चलते यह सभी लोग सकते में आ गए। इसी को लेकर इन लोगों ने तोपखाना चौकी में भी शिकायत दी, लेकिन आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।उधर, मंगलवार को तोपखाना क्षेत्र स्थित आर्मी यूनिट के बाहर यह सभी पूर्व सैनिक पहुंचे। 
पूर्व सैनिकों के इस प्रदर्शन को देखते हुए सेनाकर्मियों ने यूनिट से पहले ही बैरिकेटिंग कर दी और इन सभी को यूनिट में प्रवेश करने से रोक दिया। यहां पर इन पूर्व सैनिकों ने जमकर हंगामा किया और आर्मी अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इन पूर्व सैनिकों का कहना है कि उक्त फाइनेंसर को भगाने में एक आर्मी अफसर का हाथ है, लेकिन पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के इस हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी को लेकर पीड़ित पक्ष के प्रतिनिधिमंडल व पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में छापामारी जारी है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा और सभी की जमा पूंजी वापस दिलाई जाएगी। पीड़ितों का कहना है कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी न हुई, तो धरना प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें