फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन के साथ वेदों का बताया महत्व

विज्ञापन
अंबाला शहर के सोहन लाल डीएवी कॉलेज में भजन कीर्तन करते हुए - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज मार्ग आर्य समाज सभा के तत्वावधान में मंगलवार को ऋषि बोधोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोहन लाल डीएवी कॉलेज के हॉल में हवन यज्ञ से किया गया। इस अवसर पर पंडित राम निवास आर्य ने श्रद्धालुओं को ऋषि दयानंद की ओर से सामाजिक कुरीतियों, प्रथाओं व आडंबरों को समाप्त करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंत्र उच्चारण, हवन यज्ञ, आर्य समाज के नियम व व्यवस्था, कविता पथ, महापुरुषों के चित्र, वैदिक प्रश्नोत्तरी इत्यादि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आचार्य वीरेंदर शास्त्री ने वेदों का महत्व बताया और सोहन लाल डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली ने भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान आर्य समाज डीएवी कॉलेज मार्ग अंबाला शहर के प्रधान जेएस नैन ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऋषि बोधोत्सव एक माह से डीएवी संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर डॉक्टर कामदेव झा, डॉ. सलिल दोसांज, डॉ. विकास कोहली, डॉ. आरआर सूरी, सुनीता कपूर, राजीव मल्होत्रा, आरपी राठी, रेखा गोयल बागी, रीना नागरथ आदि उपस्थित रहे।

अंबाला शहर के डीएवी कॉलेज में आयोजित हवन यज्ञ में आहुती डालते हुए- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें