फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कलश यात्रा के साथ श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Wed, 02 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-आठ  से निकाली जा रही शोभायात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-8 स्थित श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस कथा के शुभारंभ पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 51 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की।
यह शोभायात्रा सेक्टर-8 के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। पूरे रास्ते क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। समिति के प्रधान विनोद बंसल, अशोक सचदेवा, आरके शर्मा व राकेश भाटिया परिवार द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। मंदिर पहुंचने पर डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य यजमान अशोक चावला एवं सुरेंद्र जिंदल परिवार ने श्रीमद्भागवत जी का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत महापुराण जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक : शास्त्री
वृंदावन के कथावाचक गोविंद कृष्ण शास्त्री ने पहले दिन भागवत महापुराण के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके श्रवण व मनन से मनुष्य के भीतर भक्ति, सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। इस अवसर पर राजू चावला, जगदीश सचदेवा, हैप्पी चावला, कपिल अग्रवाल, रविन्द्र चोपड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें