अंबाला। छावनी के गोशाला चौक स्थित दक्षिण मुखी मंशा पूर्ण श्री हनुमान मंदिर में ब्रह्मालीन श्री श्री 1008 महंत बाबा राम नारायण दास और वर्तमान महंत श्री श्री 1008 महंत बाबा बलराम दास महाराज के शुभ आशीर्वाद से श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति डाली और शिव महिमा का गुणगान किया ।
इस दौरान महंत बाबा बलराम दास महाराज ने कहा कि शिव आप, ताप, पाप तीन प्रकार के अवगुणों को दूर करते हैं। रुद्र महायज्ञ करने से मनुष्य आरोग्य निधि का आशीर्वाद प्राप्त करता है। इसके बाद यज्ञ आचार्य पंडित दीप लाल जयपुरी ने कहा कि सावन का अर्थ है एक महीने में सौ बार वर्षा का होना। किंतु अब पेड़ों की कटाई, जंगलों की सफाई से वातावरण दूषित हो गया है। इस लिए प्रकृति को बचाए रखने के लिए हमें सावन में वृक्ष अवश्य ही लगाने चाहिए। इस अवसर पर जंगशेर शर्मा, नीरज, विशाल, रमेश, सहित मंदिर के भक्त मौजूद रहे।