फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्यूबवेल चलाते समय शाॅर्ट सर्किट, लोग दो दिन से प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सेक्टर 34 में लगे पानी के ट्यूबवेल की मोटर को चलाते समय शाॅर्ट सर्किट हो गया और पानी की मोटर बंद हो गई। दो दिन बीतने के बाद भी पानी की मोटर चालू नहीं हुई। पंप ऑपरेटर द्वारा ठेकेदार को सूचना देने के बाद दी मोटर को चेक करना तो दूर देखने तक नहीं आया। इसके कारण स्थानीय लोग पीने के पानी को तरस गए और हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हो गए। कुछ ने तो कपड़े तक नहीं धोये तो कोई मंदिर के पास लगी टोंटी से पानी भर रहा है।
विज्ञापन

हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर
सोमवती ने बताया कि वह तीसरी मंजिल पर रहती है और दो दिन हो गए हैं पानी नहीं आया। अब वह पास में लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है, इसके बाद बड़ी मुश्किल से पानी को तीसरी मंजिल पर कमरे में लेकर जा रही है। तब जाकर उन्हे पीने का पानी नसीब हो रहा है।
रेहड़ी पर ढोकर ला रहे पानी
सावित्री देवी ने बताया कि वह 60 साल की बुजुर्ग महिला है। घर से दूर बने शिव मंदिर के बाहर पानी की टोंटी लगी है। वह अपने पोतों बच्चों के साथ रेहड़ी पर पानी ढोकर ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्यूवबेल में शार्ट सर्किट हुआ था, जिसके बाद मोटर को बदलने के लिए कर्मियोंको लगाया गया है। जल्द ही मोटर बदल दी जाएगी।
राजेश खन्ना, ठेकेदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें