फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्वालमंडी में पीपीपी मोड पर बनेगा शॉपिंग काम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार से फंड न मिलने के कारण नगर परिषद ने लिया है फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी में लंबित पांच बड़ी परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए नगर परिषद ने तैयारी शुरू की है। इस कड़ी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत ग्वालमंडी में शॉपिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जाएगा। सरकार से फंड न मिलने के कारण नगर परिषद ने यह फैसला किया है।
इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग की तरफ से कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके तहत उन एजेंसियों से संपर्क साधने की तैयारी है जोकि निर्माण कार्य में सहयोग करेंगी ताकि योजना की अनुमानित लागत व अन्य खर्च का लेखा-जोखा तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

21 एकड़ में बनाया जाना है डेयरी कॉम्प्लेक्स
छावनी की सबसे बड़ी परियोजना ब्राह्मण माजरा गांव के नजदीक बनने वाले डेयरी कॉम्प्लेक्स को लेकर है। इसका निर्माण 21 एकड़ में करवाया जाना है और इस कार्य की अनुमानित लागत लगभग 82.63 करोड़ रुपये है। इस प्रस्ताव से संबंधित फाइल अभी निकाय विभाग के स्तर पर लंबित है। इस फाइल से जुड़ी कई आपत्तियों को नगर परिषद ने दूर किया था। बावजूद इसके अब तक प्रस्ताव पर मोहर नहीं लग पाई है। इसका सबसे बड़ा कारण फंड की कमी है इसलिए इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई है ताकि फंड मिलते ही योजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया जा सके।
इन योजनाओं पर भी संकट
फंड की कमी के कारण सुभाष पार्क में खुलने वाली ई-लाइब्रेरी का काम भी अटका हुआ है जोकि लगभग 2.18 करोड़ की लागत से होना है। इसी प्रकार उगाड़ा-बाड़ा गांव में 27.93 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन


लंबित पड़ी परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए फंड की कमी है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया गया है। इसके अलावा ग्वालमंडी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण पीपीपी मोड पर करवाने का प्रस्ताव है ताकि अंबाला छावनी के लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें