फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ी बाजार को लेकर दुकानदार भड़के

Tue, 16 Jun 2015 01:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडे मार्केट में अस्थायी स्टॉल लगाने वाले दुकानदार सोमवार को भड़क गए। बहुत देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान फड़ लगाने वाले भी अपना रोजगार बचाने के लिए बजाजा बाजार चौक पर धरने पर बैठ गए। सोमवार को यह फड़ मार्केट बजाजा बाजार में नहीं लग पाया।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मंडे मार्केट में फड़ लगाने वालों की संख्या बहुत बढ़ चुकी है। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कामकाज का भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

 दुकानदारों ने कहा कि यहां फड़ लगाने वाले आसपास के राज्यों से आते हैं। इस कारण से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। यह आवाजाही और दुकानदारी के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन


इसी को लेकर फड़ लगाने वाले भी धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि उनके परिवार के लिए रोजगार का मात्र सही साधन है। यदि उनको फड़ नहीं लगाने दी जाती, तो वे सड़कों पर आ जाएंगे।
विज्ञापन


धरने की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और फड़ लगाने वालों से बातचीत की तथा धरना खत्म कराया। इसके बाद फड़ संचालक डीसी अंबाला से मिलने के लिए चले गए। सोमवार को बजाजा बाजार में यह फड़ मार्केट नहीं लग पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें