अंबाला सिटी। मोटर मार्केट में बॉश व सूकस टीवीएस कंपनी का नकली सामान बेचते दुकानदार काबू किया गया। सदर थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी रविंद्र सिंह की शिकायत पर गुरविंद्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविंद्र सिंह ने बताया कि वह कैट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसे सूकस टीवीएस व बॉश कंपनी की तरफ से नियुक्त किया गया है। सूचना मिली थी कि सिटी की मोटर मार्केट में गुरविंद्र सिंह कंपनी का नकली सामान बेच रहा था। दुकान पर जाकर दबिश दी तो देखा कि कंपनी के नकली इंडीकेटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बीएनएस की तहत कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सट्टा खेलते हुए 21 दबोचे, 2 लाख से ज्यादा बरामद
अंबाला। 12 क्रॉस रोड स्थित बिहारी लाल बिल्डिंग रॉयल मीट शॉप के साथ गली के एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर सट्टा खेलने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान 2 लाख 36 हजार 260 रुपये की राशि बरामद हुई। पुलिस सभी आरोपियों को काबू कर थाने ले गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।