फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहले तेज धूप ने सताया, दोपहर में हुई तेज बारिश से सिटी में जलभराव

Wed, 20 Aug 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पुरानी दिल्ली रोड पर प्रेम नगर में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : श्रावस्ती पहुंचे थाईलैंड के अनुयायी।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकलने से गर्मी रही, जिससे पसीने छूटे, लेकिन करीब 3 बजे अंबाला शहर में कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश का असर मॉडल टाउन से पहले जिला नागरिक अस्पताल की तरफ ज्यादा दिखा। इसी तरह छावनी का क्षेत्र भी बारिश न होने से सूखा ही रहा। जिले में सोमवार-मंगलवार की रात में 4.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह मंगलवार सुबह से शाम तक 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश से शहर के नगर निगम, पुराना सिविल अस्पताल रोड, रामबाग ग्राउंड के सामने सड़क पर, प्रेम नगर पुरानी दिल्ली रोड की सड़कों पर जलभराव हो गया। इसी तरह सेक्टरों के क्षेत्र की तरफ भी बारिश का असर दिखा। बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिली। जिले में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ अब जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, जबलपुर, रायपुर, दक्षिणी ओडिशा होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर पर बने होने और अरब सागर से भी नमी वाली हवा हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान 20 व 21 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शहर के पुरानी दिल्ली रोड पर प्रेम नगर में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : श्रावस्ती पहुंचे थाईलैंड के अनुयायी।

शहर के पुरानी दिल्ली रोड पर प्रेम नगर में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : श्रावस्ती पहुंचे थाईलैंड के अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें