फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्लोकया, पंकज और अवनीत बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्य अति​थि का स्वागत कर
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के एनसीसी, वाईआरसी, वूमेन सेल, एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 55वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में श्लोकया और पंकज व महिला वर्ग में अवनीत कौर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए।
कार्यक्रम में बलबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष बृजेश कुमार को बधाई दी। वहीं महाविद्यालय के गवर्निंग बॉडी के प्रधान डॉ. गुरदेव सिंह, महासचिव आलोक गुप्ता और कार्यकारी सदस्य चरणजीत सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच का संचालन डॉ. अमित और डॉ. अनुपमा सिहाग ने किया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की खेल उपलब्धियां की रिपोर्ट प्रस्तुत की और जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई भी दी। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि सीएमओ अंबाला, राकेश बहन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन संघर्ष और समर्पण की पाठशाला हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सहित राकेश बहल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ये रहे विजेता
100 मीटर पुरुष वर्ग में बलजिंदर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 100 मीटर महिला वर्ग में रमनी, 200 मीटर पुरुष वर्ग में श्लोकया, 50 मीटर महिला वर्ग में अवनीत कौर, पुरुष वर्ग शॉट पुट में पंकज, 800 मीटर पुरुष वर्ग में श्लोकया, हॉप स्टेप एंड जंप ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में संजीव कुमार, ट्रिपल जंप वूमेन में अंकिता, 400 मीटर पुरुष वर्ग में श्लोकया, शॉट पुट वूमेन में मोनी, 200 मीटर महिला वर्ग में रमणी,लॉन्ग जंप वूमेन में अवनीत, 400 मीटर वूमेन में अवनीत कौर और लॉन्ग जंप में बलजिंदर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्य अतिथि का स्वागत कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें