हरियाणा-पंजाब खनौरी बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा पत्थरों से बनी बैरिकेडिंग हटाने का कार्य तेजी से जारी है। बीती रात से ही सुरक्षा बल इस काम में जुटे हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ: कई किसान नेताओं को पकड़ नहीं पाई पुलिस... डल्लेवाल जालंधर पिम्स में भर्ती
लगभग एक साल पहले किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए यह बैरिकेडिंग लगाई गई थी, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद था। इस वजह से पंजाब जाने वाले वाहनों को 15 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था।
आज शाम तक रास्ता खुलने की उम्मीद
प्रशासन का प्रयास है कि शाम तक रास्ता पूरी तरह से खोल दिया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सके। हालांकि, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है।
- नरवाना से खनौरी की ओर आवागमन पर रोक
- बॉर्डर के पास इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद
- हरियाणा पुलिस ने नाकों पर कड़ी निगरानी शुरू की
फिलहाल, किसान संगठनों की ओर से कोई नई रणनीति घोषित नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि बॉर्डर खाली होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी।