फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सवा सात करोड़ से शहर में 25 किलोमीटर एरिया में डलेगी सीवरेज पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में अधूरी पड़े सीवरेज पाइपलाइन कार्य को अब पूरा किया जाएगा। सीवरेज पाइपलाइन डलने से शहरवासियों को गंदगी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही घरों का गंदा पानी सीधा सीवरेज में गिरेगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए अपनी कार्यवाही लगभग पूरी कर ली है। लाइन डालने के लिए सात करोड़ 25 लाख का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। अब जल्द ही बरसाती सीजन खत्म होते ही इस कार्य को शुरू किया जाएगा। शहर में मुख्य कॉलोनियों में अभी भी कई जगह सीवरेज की सुविधा नहीं है। पहले सीवरेज पाइपलाइन डाली गई थी, मगर कई एरिया में अभी भी कार्य अधूरा पड़ा है। जिससे लोगों को लगातार परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनस्वास्थ्य विभाग 25 किलोमीटर के एरिया में सीवरेज पाइपलाइन डालेगा। शहर के एरिया की बात करें तो शहर की जंडली, कमल विहार, नरेश विहार, सौंडा, अशोक विहार, मनमोहन नगर, रणजीत नगर, जसमीत नगर समेत कई कॉलोनियों में अभी भी कई एरिया ऐसे हैं, जहां सीवरेज की सुविधा नहीं है। विभाग इससे पहले शहर की कॉलोनियों में 400 किलोमीटर की सीवरेज पाइपलाइन डाल चुका है। अब बाकी के एरिया में भी पाइपलाइन डाली जाएगी।



बदबू से मिलेगी शहरवासियों को निजात

शहर में कॉलोनियां कई वर्ष पुरानी हो गई हैं। सौंडा गांव भी कई वर्ष पहले नगर निगम में शामिल किया गया था, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलीं। जंडली एरिया में भी कई जगह सीवरेज नहीं डाला गया था। इन एरिया में अभी लोगों को सीवरेज की सुविधा नहीं मिल रही है। जिससे गंदगी नालियों में ही आती रहती है। इसके चलते बदबू का माहौल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन पाइपलाइन डलने से इन कॉलोनियों के हजारों घरों के लोगों को लाभ होगा। घरों का गंदा पानी सीधा सीवरेज में गिरेगा।
विज्ञापन



बॉक्स

2005 से शुरू हुई थी शहर में सीवरेज सुविधा

अंबाला शहर में लोगों को सीवरेज सुविधा साल 2005 से मिलनी शुरू हुई थी। सबसे पहले बलदेव नगर से कार्य शुरू हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे शहरभर में सीवरेज डाला गया। बीच के कई साल सीवरेज डालने का कार्य नगर निगम के पास भी रहा, लेकिन नगर निगम के पास यह कार्य जाने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई थी। निगम अधिकारी लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे थे। पिछले वर्ष ही सीवरेज डालने का कार्य जनस्वास्थ्य विभाग को दोबारा सरकार ने दे दिया था। कई वर्ष बाद अब जनस्वास्थ्य विभाग सीवरेज डालेगा।


बॉक्स

शहर में सीवरेज के अभी 22 हजार कनेक्शन

पूरे शहर में सीवरेज के करीब 22 हजार कनेक्शन हैं, जबकि करीब 45 हजार पीने के पानी के कनेक्शन जनस्वास्थ्य विभाग से स्वीकृत हैं। घरों के गंदे पानी का सीवरेज से न जुड़ने के कारण गलियों में गंदगी जमा हो रही है। नालियों का पानी बरसात में जलभराव होने पर गली में ही जमा हो जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग में सीवरेज-पानी के कनेक्शन के लिए करीब 9800 रुपए फीस लगती है। इस फीस में विभाग की फीस और रोड कट के पैसे भी शामिल होते हैं। कई लोगों ने अभी तक सीवरेज सुविधा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं करवाया है।



कोट्स
कई कालोनियों में डाली जाएगी सीवर पाइपलाइन

शहर में कई कॉलोनियों में सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य अधूरा पड़ा था। अब उन कॉलोनियों में सीवरेज पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके लिए विभाग ने सवा सात करोड़ का टेंडर अलॉट कर दिया है। जल्द ही बरसाती सीजन कम होने पर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


कर्णवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें