अंबाला। लाल कुर्ती बाजार स्थित सब्जी और फल मार्केट में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा है। इस कारण यहां सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सड़क पर गंदा पानी जमा होने से फल व सब्जी विक्रेताओं को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सब्जी व फल विक्रेताओं का कहना है कि इस समस्या के कारण ग्राहक उनके पास नहीं पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी बिक्री पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। लाल कुर्ती की ओर से सब्जी मंडी का गेट नीचा होने के कारण सब्जी मंडी में जलभराव हुआ है।
रेहड़ी के पास जमा सीवरेज का पानी
सुरजीत ने बताया कि वह सब्जी मंडी में पिछले कई साल से रोटी सब्जी की रेहड़ी लगाता है, उसकी रेहड़ी के पास सीवरेज का पानी जमा होने के कारण ग्राहक नहीं आ रहे है और जो आ रहे हैं वह भी सीवरेज के पानी से उठ रही बदबू को लेकर बोलते हैं।।
सब्जी मंडी के पिछले गेट पर जमा पानी
मोनू ने बताया कि वह चालक है और रोजाना सब्जी मंडी के पिछले गेट से अपनी गाड़ी में सब्जी लेकर आता है और यहां पर उतारता है, लेकिन कुछ दिन से सीवरेज का पानी जमा होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंबाला छावनी निवासी जनकराज ने बताया कि वह सप्ताह में दो बार सब्जी मंडी से फल और सब्जी की खरीदारी करने आते हैं। कल वह पत्नी के साथ सब्जी लेने आए तो देखा कि यहां पर गंदा पानी भरा हुआ है उन्हें पानी के बीच से गुजरकर सब्जी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कन्हैया ने बताया कि वह सब्जी मंडी में बने शौचालय में काम करता है। होलसेल सब्जी मंडी में लाल कुर्ती की तरफ का गेट सड़क से नीचा है जिसके कारण गली का पानी सब्जी मंडी में जमा हो जाता है। वहीं इस पानी में गोवंश भी घूम रहे हैं।
मामला संज्ञान में आया है सफाई के लिए गाड़ियों को लगाया गया है।
- स्वर्ण कौर, नप अध्यक्ष,
लाल कुर्ती में ब्लॉक सीवरेज को खोलने के लिए मशीन और गाड़ी को लगा दिया है जो सफाई कर रही है।
- प्रवेश शर्मा, प्रधान शास्त्री मंडल, अंबाला छावनी।
छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित होलसेल सब्जी मंडी में जमा सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : bah
छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित होलसेल सब्जी मंडी में जमा सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : bah
छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित होलसेल सब्जी मंडी में जमा सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : bah
छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित होलसेल सब्जी मंडी में जमा सीवरेज का पानी। संवाद- फोटो : bah