फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आप नेता के घर फायरिंग मामले में सातवां आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आम आदमी पार्टी के नेता मक्खन सिंह लबाना के घर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को भी काबू कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आदर्श नगर निवासी शशांक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि इस मामले में पुलिस संलिप्त 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के नाम पर मक्खन सिंह लबाना को एक दिन पहले वॉट्सऐप पर कॉल करके धमकी दी थी। इसके बाद बाइक सवार 2 बदमाशों ने सेक्टर-10 स्थित मकान पर फायरिंग की थी। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मक्खन सिंह लबाना के बेटे अर्शजोत सिंह की शिकायत पर 27 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि इस मामले में सीसीटीवी में दोनों बाइक सवार नकाबपोश युवक कैद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें