अंबाला। कोरोना के शुक्रवार को सात नए मामले सामने आए हैं। वहीं 13 मरीजों ने महामारी को मात दी है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 847479 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 22 लाख 01 हजार 875 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 65 हजार 548 लोगों को पहली तो 10 लाख 43 हजार 793 को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता से जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है।